नई दिल्ली : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह रिजल्ट जारी करने के लिए 31 जुलाई तक की डेडलाइन दी थी।
ऐसे चेक करें नतीजे
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर कक्षा 12वीं CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलने पर उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
- रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर सॉफ्ट कॉपी और इसका प्रिंट निकालकर हार्ड कॉपी रखें।
CBSE ने लॉन्च किया रोल नंबर फाइंडर
रिजल्ट से पहले बोर्ड ने रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है। यह लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर एक्टिव हो चुकी है। कैंडिडेट्स इस पर अपने रोल नंबर देख सकते हैं। 10वीं के स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर पता करने के लिए अपने माता-पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
ऐसे देखें CBSE 12th रोल नंबर
- सबसे पहले रोल नंबर फाइंडर 2021 की लिंक पर जाएं।
- अब यहां कक्षा 12वीं का चयन करें।
- नई विंडो खुलने पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- आपका रोल नंबर स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
डिजीलॉकर के जरिए मिलेगी सीबीएसई 12th मार्कशीट
इस साल भी स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी। डिजीलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इसे digilocker.gov.in से डाउनलोड करना होगा। बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर क्रेडेंशियल्स SMS के जरिए भेज दिए गए हैं। इसका इस्तेमाल कर वे अपनी मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। डिजीलॉकर मोबाइल ऐप गूगल प्ले या एपल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
