पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए सीएम

पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। पुष्कर सिंह धामी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले तीरथ सिंह रावत ने भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसे मंजूरी दे दी गई। पुष्कर सिंह धामी आज शाम 6 बजे शपथ लेंगे।

पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से विधायक हैं। पुष्कर सिंह धामी बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। उन्हें आरएसएस का भी करीबी माना जाता है। तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने आज देहरादून में पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई थी।

केंद्र की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया था। उनकी मौजूदगी में ही धामी के नाम का ऐलान हुआ। उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ”मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे।

उपचुनाव के लिए भी तीरथ कमजोर

प्रदेश में विकास कार्यों की गति तो तीरथ शासन में पहले से भी धीमी हो गई। सीधे-साधे व्यक्तित्व वाले तीरथ कहीं से भी BJP के लिए इलेक्शन मैटेरियल साबित नहीं हो सके। अगर उन्हें उपचुनाव में भी जाना पड़ता तो कोई सीट ऐसी नहीं दिख रही थी, जिस पर तीरथ की जीत की गारंटी हो। यही बात तीरथ के सबसे अधिक खिलाफ गई।

विवादित बयानों से चर्चा में रहे तीरथ

बतौर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का 114 दिन का कार्यकाल उनके विवादित बयानों के लिए ज्यादा जाना जाएगा। फटी जींस से लेकर 20-20 बच्चे वाले उनके बयानों को शायद ही कोई भूला हो। पद संभालते ही भावावेश में तीरथ कुछ का कुछ बोलते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *