जम्मू कश्मीर : सोपोर में हुए आंतकी हमले में दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है। सोपोर में अरमापोरा के पास नाका पर आंतकियों ने पुलिस और CRPF की संयुक्त पर हमला कर दिया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।
कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। हमले के बाद सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। कहा जा रहा है कि आतंकियो का बचना नामुमकिन है। सिक्योरिटी फोर्सेज़ की तलाशी मुहिम जारी है। आसपास के सभी नाके सील कर दिए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कुछ आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला किया था। हालांकि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
