Headlines

गहलोत सरकार ने 50,000 नर्सेज को दिया बड़ा तोहफा

download 2

-पदनाम बदले मंत्रीमंडल ने लगाई मुहर
-लम्बी आरसे से चली आ रही थी नर्सेज की मांग, अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पे मिला तोहफा

जयपुर : राज्य में कार्यरत सरकारी नर्सेज को गहलोत सरकार ने आज बड़ा तोहफा दिया है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य मंत्रिमंडल की और से पदनाम बदलने के किये गए। इस फैसले से 50000 नर्सेज को इसका लाभ मिलेगा।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में नर्सेज के पदनाम बदलने के जिस फैसले के ऊपर मोहर लगाई गयी। उसके अनुसार अब नर्सेज ग्रेड 2nd का पदनाम अब नर्सिंग अफसर होगा। इसी तरह नर्सेज ग्रेड 1st को सीनियर नर्सेज अफसर कहलाएगी।

नर्सेज ट्यूटर को भी अब व्याख्याता पदनाम से सम्बोदित किया जायेगा। पदनाम बदलने की नर्सिंग की ये मांग लम्बे समय से चली आ रही थी। जिसपे आज सरकार ने मुहर लगा दी।

हालांकि चिकत्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने नर्सेज के एक कार्यक्रम में सुबह ही इस तरह के फैसले के संकेत दे दिए थे। चिकत्सा मंत्री ने ही ये प्रस्ताव मंत्रिपरिषद को भेजा था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में 3 घंटे चली मंत्री मंडल की बैठक में कई और अहम फैसले लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *