Headlines

नेहा कक्कड़ ने जयपुर में होटल के पूल-साइड एरिया में मनाया रोहनप्रीत का बर्थडे

262232446 619798642662448 4062502666445959927 n 1 e1638541715187

जयपुर: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने पति सिंगर रोहनप्रीत सिंह का 27वां जन्मदिन पिंक सिटी में मनाया। मुंबई शहर से कोसो दूर जयपुर के रिसोर्ट में नेहा ने न सिर्फ केक काट रोहनप्रीत को बधाई दी। बल्कि रात 12 बजे पूलसाइड रोमांटिक सांग गल्ला करिए पर जमकर डांस भी किया।

262852622 1245335859293071 8784492195629829242 n

इस दौरान रोहनप्रीत ने बाथरोब सिर पर हैट पहनी हुई है वहीं नेहा ब्लैक कलर के ड्रेस नजर आई। इस साल नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर को अपनी पहली शादी की सालगिरह राजस्थान के उदयपुर में मनाई थी। शादी की पहली एनिवर्सरी दोनों ने लेक पिछोला में रोमांटिक अंदाज में मनाई। वहीं इससे पहले भी नेहा कक्कड़ की रोमांटिक तस्वीरें सामने आई थी।


वो अपने पति के साथ पेरिस में क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं थी। उन्होंने वहां की तस्वीरें भी शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एफिल टावर के पास कपल किस करते नजर आए थे। इसके अलावा नेहा कई मौके पर अपने रोहन के साथ इश्क का इजहार कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *