फरिश्ता बने सोनू सूद, ब्लैक फंगस इलाज के लिए जोधपुर भेजे 10 इंजेक्शन

640 64016216765505ia3 Soonu Sood

जोधपुर: वर्तमान दौर में जहां इंसान कोरोना से जूझ रहा है, ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो संकट के दौर में मानव देवदूत बनकर सामने आ रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) अब जोधपुर AIIMS में भर्ती ब्लैक फंगस के एक मरीज के लिए फरिश्ता बने हैं। उन्होंने इस बीमारी के इलाज में काम आने वाले 10 इंजेक्शन भेजे हैं। इन्हें पहले मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से भेजा गया। इसके बाद यहां से सड़क मार्ग से जोधपुर पहुंचाया गया।

सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

जोधपुर के कमल किशोर सिंघल का इन दिनों AIIMS में इलाज चल रहा है। उन्हें लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन लगाए जाने थे, लेकिन यह पूरे राजस्थान में नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। सोनू सूद ने उन्हें निराश नहीं किया और कल रात मुंबई से दिल्ली के लिए इंजेक्शन रवाना कर दिए।

रात में ही सोनू ने राजस्थान की टीम को दिल्ली बुलाया

उनके इस काम में मददगार बने जोधपुर के हितेश जैन व राजवीर सिंह कच्छवाह। ये दोनों भी सोनू की टीम से जुड़े हैं और कोरोना के दौर में मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू ने इन्हें रात में ही दिल्ली पहुंचने को कहा था। हितेश जैन अपने साथी राजवीर सिंह के साथ तुरंत कार से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जैन ने बताया कि कल रात डेढ़ बजे फ्लाइट (Flight) दिल्ली पहुंची,दवा का पार्सल हमें साढ़े तीन बजे तक मिल पाया। इसके बाद हमने जोधपुर वापसी का सफर शुरू किया, करीब आठ घंटे में हम यहां पहुंच गए और सिंघल के परिजनों को एम्स में यह इंजेक्शन सौंप दिए।

जैन और उनकी संस्था लोगो की मदद कर रहे है

हितेश जैन और राजवीर की संस्था से जुड़े लोग सड़क पर मुस्तैद पुलिसकर्मी, हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और मरीजों के परिजन को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने का काम लंबे समय से कर रहे हैं। जैन कोविड के मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर और लंग्स एक्सरसाइज मशीनें मुफ्त में उपल्बध करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *