जयपुर : एसीबी जयपुर ने तूंगा थाने में तैनात एएसआई को एक मुकदमे में पीड़ित को राहत देने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एएसआई यह राशि अपने दलाल के मार्फत पीड़ित से ले रहा था। एसीबी ने एएसआई छाजूलाल, दलाल दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। परिवादी ने बताया कि आरोपी एएसआई एक मुकदमे में पीड़ित को राहत देने के एवज में 20 हजार रुपए मांग रहा था।
पैसों के लिए एएसआई और दलाल कई समय से परिवादी को परेशान कर रहा था। परिवादी ने कहा कि उसके पास अभी पैसा नहीं है, लेकिन एएसआई और दलाल पीड़ित को निरंतर परेशान कर रहे थे। जिस पर पीड़ित ने हैल्पलाइन के जरिए एसीबी को शिकायत की। एसीबी ने मामले को देखते हुए पहले जांच कराई जांच में आरोप सत्यापित होने के बाद आज 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एएसआई को गिरफ्तार किया गया। एएसआई के ट्रेप के बाद एसीबी छाजूलाल के घर पहुंची जहां पर सर्च किया जा रहा है। एसीबी को इनपुट है कि एएसआई ने काफी सम्पत्ति अर्जित कर रखी है।
