जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लेकर प्रेरित करने के लिए आयोजन समिति राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के चेयरमैन एवं राजस्थान नर्सिंग कौंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. शशिकान्त शर्मा, संयोजक नरेंद्र सिंह शेखावत, सह संयोजक मिथलेश टॉक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पोस्टर का विमोचन कराया। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना, पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा गुजरात के प्रभारी डॉ. रघु शर्मा, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारेलाल चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश पंडित, राजस्थान प्राइवेट नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
आयोजन समिति के चेयरमैन एवं आरएनसी रजिस्ट्रार डॉ. शशिकान्त शर्मा ने बताया कि 2 मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर राम निवास गार्डन में अल्बर्ट हॉल के सामने आरोग्यम आभार कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बनाकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन व जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए आमजन को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर पद्मश्री प्राप्त गुलाबो भी प्रस्तुतियां देकर लोगो को जागरूक करेंगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि 3 मई को बिड़ला ऑडिटोरियम में स्वैच्छिक रक्तदान करके मुख्यमंत्री के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे तथा राज्य भर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम बिड़ला सभागार के साथ-साथ सभी जिला मुख्यालयों पर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
