Headlines

भरूच में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मजदूर जिंदा जले

विस्फोट

गुजरात: गुजरात के भरूच जिले में सोमवार को केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट हो गया। जिसमें छह मजदूरों की मौत हो गई। घटना अहमदाबाद से करीब 235 किमी दूर दहेज इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह तीन बजे हुई। भरूच SP लीना पाटिल के मुताबिक, मजदूर एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। इससे सभी की मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

डिस्टिलेशन के दौरान हुआ हादसा

जिस वक्त आग लगी, उस वक्त ओम ऑर्गेनिक कंपनी में डिस्टिलेशन प्रोसेस चल रही थी। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। हादसे के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस घटना से मृतकों के परिजन को गहरा सदमा लगा है।

विस्फोट

कंपनी डेढ़ साल पहले ही शुरू हुई

पुलिस के मुताबिक ओम ऑर्गेनिक फैक्ट्री डेढ़ साल पहले ही शुरू हुई है। जिसमें केमिकल मिक्सिंग के कई प्लांट हैं। हादसे में मृतक के परिवार के सदस्य वसंत वसावा ने कहा, “हमें सुबह करीब 4 बजे कंपनी से आग लगने के बारे में फोन आया और कहा गया कि हमारे रिश्तेदारों के शव नहीं मिले हैं। लेकिन जब हम पहुंचे, तो पता चला कि वे बॉडी ले गए थे।

एक अन्य मृतक के परिवार के सदस्य गोविंद वसावा ने कहा कि उन्हें चिरागभाई का फोन आया था और कहा था कि रिएक्टर में विस्फोट के कारण कंपनी में आग लग गई थी। जिसमें मेरे भाई प्रकाश की मौत हो गई है। हम यहां सुबह छह बजे से हैं। जब से आए हैं तब से गेट के पास ही खड़े हैं और अभी तक अंदर जाने नहीं मिला है। हमारे आने से पहले लाशों को ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *