अब आया कोरोना का सबसे घातक वैरिएंट ‘XE’ ,पहला मरीज मिला मुंबई में

कोरोना File Photo

नई दिल्ली : भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। कोविड का हाइब्रिड म्यूटेंट स्ट्रेन, जिसे XE नाम दिया गया है, मुंबई में पाया गया है।हालांकि, नए वेरिएंट वाले मरीजों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, XE वेरिएंट को दो Omicron सब-वेरिएंट – BA.1 और BA.2 का हाइब्रिड स्ट्रेन कहा जाता है। XE वेरिएंट का पहला केस 19 जनवरी को ब्रिटेन में ट्रेस किया गया था। इधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी ओमाइक्रोन के XE संस्करण के खिलाफ चेतावनी जारी की है। मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, कप्पा वैरिएंट के एक मामले का भी पता चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *