Headlines

जयपुर दहलाने की साजिश नाकाम, तीन जगह सीरियल ब्लास्ट की थी तैयारी

जयपुर दहलाने की साजिश नाकाम, तीन जगह सीरियल ब्लास्ट की थी तैयारी

जयपुर: शहर में सीरियल बम ब्लास्ट करने की साजिश रची गई थी। आरोपी पूरी प्लानिंग करके थे, लेकिन इससे पहले ही निंबाहेड़ा में जयपुर और चित्तौड़गढ़ पुलिस टीम ने बुधवार को रतलाम (एमपी) के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की कार से बम बनाने की सामग्री, टाइमर और करीब 8-10 किलो RDX बरामद किया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि जयपुर में तीनों आरोपी जयपुर में तीन जगह बम ब्लास्ट करने के लिए निंबाहेड़ा में बम बना कर दूसरी गैंग को देने वाले थे। लेकिन, इसी बीच पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उदयपुर और जयपुर एटीएस टीम भी देर शाम निंबाहेड़ा पहुंच गई। पुलिस और एटीएस को शक है कि तीनों आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं। IPS अशोक राठौड़ ने बताया कि इस बारे में एटीएस की टीम और निंबाहेड़ा पुलिस की टीम आज खुलासा करेगी। यह सामग्री कहां लेकर जा रहे थे और यह किस संगठन से जुड़े हैं, इस सब का खुलासा गुरुवार को किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियो के अनुसार बुधवार को नाकाबंदी के दौरान निंबाहेड़ा पुलिस ने कार से 3 संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास टाइमर सहित बम बनाने की सामग्री और आरडीएक्स मिली। पुलिस की अलग-अलग टीमों की जांच में सामने आया कि तीनों आरोपियों के पास एमपी नंबर की कार थी। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तारी और नामों का खुलासा नहीं किया है।

तीन आरोपी रतलाम सुफा संगठन से जुड़े हुए है। एटीएस की टीम निंबाहेड़ा के सदर थाने में मौजूद। प्राथमिक पूछताछ में विस्फोटक जयपुर की तरफ से लाने की बात बताई जा रही है। एमपी एटीएस की टीम भी तीनों से पूछताछ कर सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *