Headlines

शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की बरसी पर पंजाब में 23 मार्च को शहीद दिवस की सरकारी छुट्‌टी

छुट्‌टी

चंडीगढ़ : शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की बरसी पर पंजाब में कल पूरे राज्य में सरकारी छुट्‌टी रहेगी। सीएम भगवंत मान ने विधानसभा में यह ऐलान किया। इससे पहले सिर्फ नवांशहर में ही सरकारी छुट्‌टी रहती थी। सीएम मान ने कहा कि शहीद सिर्फ नवांशहर के नहीं बल्कि पूरे देश के हैं। इससे पहले सीएम मान ने पंजाब विधानसभा में शहीद भगत सिंह और डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा।

जिस पर कांग्रेस विधायक प्रताप बाजवा ने कहा कि इन दोनों के साथ महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा भी लगाई जाए। CM मान ने इस पर विचार करने का भरोसा दिया। अकाली विधायक मनप्रीत अयाली ने शहीद करतार सिंह सराभा की प्रतिमा लगाने का मुद्दा उठाया।

3 महीने का अस्थायी बजट पास, गवर्नर के भाषण पर बहस टली

विधानसभा में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 2022-23 के 3 महीने का बजट पेश करते हुए कहा कि अप्रैल से जून तक लेखा अनुदान 37,120 करोड़ 23 लाख 76 हजार बनता है। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके बाद स्पीकर कुलतार सधवां ने विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

छुट्‌टी

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनके कई विधायक नए चुनकर आए हैं। इसलिए गवर्नर के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बहस को अगले सदन में की जाए। मान ने कहा कि इससे विधायकों को अपनी बात रखने के लिए पूरा टाइम मिलेगा। जिसके बारे में स्पीकर कुलतार सधवां ने सदन की सहमति से प्रस्ताव पास कर दिया। गवर्नर ने कल ही मान सरकार के रोडमैप के बारे में विधानसभा में जानकारी दी।

विस कार्रवाई LIVE दिखाने का ऐलान

विधानसभा के दूसरे दिन यानी सोमवार को कुलतार सिंह सधवां को सर्वसम्मति से स्पीकर चुनाव गया। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया कि पंजाब विधानसभा की कार्रवाई का LIVE टेलिकास्ट किया जाएगा। विपक्षी दलों ने सदन की कार्रवाई साल में 125 दिन तक चलाने की मांग की। इसके बाद गवर्नर का अभिभाषण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *