जयपुर: राजस्थान केडर के वरिष्ठ आईएएस रोहित कुमार सिंह (सचिव उपभोक्ता मामलात भारत सरकार) के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर फैन क्लब रोहित कुमार सिंह के द्वारा जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन कराया गया,
सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के बांगड़ परिसर स्थित इंदिरा रसोई में आज सुबह से ही जरूरतमंदों एवं मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी निशुल्क भोजन की व्यवस्था थी, करीब 400-450 लोगों ने आज इस सुविधा का लाभ लिया।
फैन क्लब के सचिव डॉ. दीपेंद्र शर्मा ने बताया की जन्मदिन पर रक्तदान के साथ साथ समाज मे अन्नदान की परंपरा भी चालू होनी चाहिए ताकि समाज के वंचित और गरीब वर्ग को एक समय का भोजन मिल सके। इंदिरा रसोई आने वाले सभी लाभार्थियों ने रोहित कुमार जी की लंबी आयु की कामना की।

