नई दिल्ली : Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि विजय शेखर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने एक कार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें बाद में जमानत दे दी गई थी। बता दें कि ये घटना बीते महीने 22 फरवरी को हुई थी।
दरअसल, मदर इंटरनेशनल स्कूल के सामने Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने अपनी जगुआर लैंड रोवर कार से दक्षिणी दिल्ली की DCP बेनिता मेरी जैकर की कार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी थी। इसी आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के मुताबिक DCP का ड्राइवर दीपक अरविंदो मार्ग पर पेट्रोल भरवाने गया था। टक्कर मारने के बाद विजय शेखर शर्मा अपनी कार से भाग गए थे। लेकिन DCP के ड्राइवर दीपक ने कार का नंबर नोट कर घटना की जानकारी DCP को दी. DCP के कहने पर दीपक ने मालवीय नगर थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 279 के तहत केस दर्ज किया था।
