Headlines

जयपुर ACB ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी को 27 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रैप

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर टीम ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी को 27 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। ACB ने जयपुर के आमेर तहसीलदार कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी को परिवादी से उसकी भूमि से कब्जा हटवाने की एवज में 27 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ACB के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि तहसीलदार कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने अपने एवं आमेर प्रभारी तहसीलदार सुभाष सिंह सेपट के लिए परिवादी से 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि टीम ने आरोपी चंद्रशेखर प्रसाद को परिवादी से स्वयं के लिए सात हजार रुपए और आरोपी सुभाष सिंह सेपट के लिये 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। ACB ने बताया कि प्रकरण में आमेर के प्रभारी तहसीलदार सुभाष सिंह सेपट की संलिप्तता के संबंध में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *