Headlines

रूस-यूक्रेन की वार्ता बेनतीजा खत्म, इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने रूस-बेलारूस के एथलीट्स पर बैन लगाया

ukrain

नई दिल्ली : यूक्रेन पर रूस की बमबारी पांचवें दिन भी जारी रही। जंग खत्म करने के लिए दोनों देशों ने बेलारूस-यूक्रेन बॉर्डर पर 3 घंटे बातचीत की। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में बातचीत को बेनतीजा बताया गया। रूसी मीडिया के मुताबिक दोनों देश जल्द फिर बातचीत कर सकते हैं। उधर, इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने रूस-बेलारूस के एथलीट्स पर बैन लगा दिया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।

दूसरी तरफ, यूक्रेन पर 16 घंटे में कब्जा करने का सपना तबाह होते देख अब राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने एटमी हथियारों के इस्तेमाल का खौफनाक प्लान बनाया है। रूस की मीडिया एजेंसी ‘स्पूतनिक’ ने इसकी पुष्टि की है। एटमी कमांड वाली यूनिट की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और इन्हें हमले की तैयारी करने के आदेश दिए गए हैं। डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइग्यू ने सोमवार दोपहर पुतिन को हमले के प्लान के बारे में पूरी जानकारी दी। तमाम न्यूक्लियर मिसाइलें फायरिंग मोड पर कर दी गई हैं।

रूस ने की 36 देशों की फ्लाइट बैन

स्टाफ को स्टैंडबाय पर रहने को कहा गया है। बातचीत शुरू होने से पहले यूक्रेन ने रूस से कहा कि वो अपनी सेना को यूक्रेन बॉर्डर से हटाए। दूसरी तरफ बेलारूस, रूस का साथ देने के लिए यूक्रेन में सैनिकों को भेजने की तैयारी कर रहा है।​​​​ अमेरिका और यूरोप के अलावा कई देश रूस पर फ्लाइट बैन लगा चुके हैं। सोमवार रात रूस ने इसका जवाब दिया और 36 देशों पर फ्लाइट बैन लगा दिया। इनमें कनाडा और यूरोप के देश हैं। इसका असर ये होगा कि अब इन देशों की फ्लाइट्स को एशिया के रास्ते यूरोप पहुंचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *