Headlines

राजस्थान में कई जगह गिरे ओले, जयपुर में तेज हवा चली

whatsapp image 2022 02 26 at 121805 pm 1 1645858125

जयपुर: राजस्थान में आज बहुत दिनों बाद मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आज तेज हवा चलने से सुबह ठंडक का अहसास हुआ तो कुछ जिलों में बारिश भी हुई है। अलवर, हनुमानगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं अलवर के टपूकड़ा में चने के आकार के ओले भी गिरे हैं।

मौसम केन्द्र जयपुर के वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में दो दिन से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो अब पास हो रहा है। इसके कारण बीकानेर, जयपुर संभाग के जिलों में तेज हवा चल रही है। जयपुर, अलवर, बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ बेल्ट में 20 से 25 किलोमीटर की स्पीड से डस्ट विंड और सरफेस विंड चल रही है। अलवर के टपूकड़ा में आज तड़के 7MM और हनुमानगढ़ के टिब्बी में 2MM बारिश भी रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने बताया कि इन हवाओं का असर कल भी बना रहेगा।

आज सुबह से जयपुर में तेज हवा चल रही है। तेज हवा चलने से कई इलाकों में सड़कों पर पत्ते बिखर गए, इससे ऐसा लगा रहा है कि पतझड़ का मौसम आ गया है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर के अलावा प्रदेश के अन्य शहर झुंझुनूं, हनुमानगढ़, गंगानगर क्षेत्र में भी सुबह से हल्की हवा चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *