Headlines

स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत बिना टेण्डर के 5 लाख तक के कार्य देने का प्रावधान

WhatsApp Image 2022 02 25 at 16.48.34 e1645788315968

जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीणा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत बेरोजगार अभियन्ता को 5 लाख से नीचे तक के कार्य बिना टेंडर के दिये जा सकते है।

मीणा ने प्रश्नकाल में विधायक सुरेश सिंह रावत के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत अजमेर जिले में पिछले पांच वर्षाे में बेरोजगार स्नातक अभियंताओं को बिना टेण्डर प्रक्रिया के कार्य स्वीकृत नहीं किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *