Headlines

VDO भर्ती में 1500 पद बढ़ाए,RSMSSB ने जारी की संशोधित विज्ञप्ति

RSMSSB

जयपुर : राजस्थान सरकार ने ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती में 1500 पद बढ़ा दिए हैं। अब 5,396 पदों पर ग्रामीण विकास अधिकारी(VDO) की भर्तियां की जाएंगी। इसमें सामान्य वर्ग के 4 हजार 557 और अनुसूचित क्षेत्र के 839 पद शामिल हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसके लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। पहले पदों की संख्या 3 हजार 896 थी। बोर्ड का कहना है कि प्री के अंक मेरिट में शामिल नहीं होंगे। कैटेगरी के अनुसार पदों के 15 गुणा अभ्यर्थियों को मेन्स के लिए पात्र घोषित करेंगे।

screenshot 2022 02 25 021746 1645735724

दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश के 25 जिलों में 3896 पदों पर राजस्थान में 27 और 28 दिसंबर को ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके लिए प्रदेश के 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस दौरान पहली बार ग्रामीण विकास अधिकारी के लेवल फर्स्ट में नेगेटिव मार्किंग नहीं की गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि VDO की प्री परीक्षा की कट ऑफ ज्यादा जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *