Headlines

रूस-यूक्रेन युद्ध… यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को निकालने के प्रयास तेज, दूतावास का तैयार रहने का आया फ़ोन

रूस-यूक्रेन युद्ध... यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को निकालने के प्रयास तेज, दूतावास का तैयार रहने का आया फ़ोन

कीव: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बाद कीव में तारस शेवचेनको यूनिवर्सिटी और कीव नेशनल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट दहशत में हैं। भारतीय छात्र एक-दूसरे की हेल्पकर खुद भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। कुछ स्टूडेंट्स को हॉस्टल में बने बंकर में सुरक्षित रखा गया है। यहां वे सब मार्शल(यूक्रेन के सैनिक) की सुरक्षा और निगरानी में है। बताया जा रहा है कि तारस शेवचेतको यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले राजस्थानी स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। वहां बंकर बने हुए है। फिलहाल स्टूडेंट सुरक्षित हैं। स्टूडेंट अपना सामान पैक कर चुके हैं। यूनिवर्सिटी और एंबेसी की ओर से कहा गया है कि जरूरी डॉक्यूमेंट को साथ रखें। उन्हें वेस्टर्न एरिया में शिफ्ट किया जा रहा है। यह वह एरिया है जहां अभी युद्ध जैसे हालात नहीं हैं।

इन भारतीयों को भारत लाने के प्रयास कल रात मोदी -पुतिन के बीच फोन पर हुई बात तथा उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद तेज हुए हैं। इन्हें पोलैंड के रास्ते भारत लाया जा सकता है।

वहीं, गुरुवार शाम को भी हालात कुछ ठीक नहीं थे। यहां जोधपुर समेत आस-पास के स्टूडेंट ने बताया कि शाम को एक बार फिर से आसमान में फाइटर जेट गरजने लगे। हालांकि एंबेसी से कॉल आने के बाद वे निश्चित हो गए कि जल्द ही वे अपने घर भारत लौट आएंगे।

सुबह 5 बजे धमाके की आवाज सुन आंख खुली

जोधपुर की खुशी कीव में एक अपार्टमेंट में रह रही हैं। बताया कि भारत में सुबह 8:30 बजे होंगे। उस समय यूक्रेन में सुबह 5 बजे का समय था। अचानक तेज धमाका सुनाई दिया। धमाके के साथ आंख खुली। फ्लेट में अकेले थी। बाहर खिड़की से झांक कर देखा तो लोग सामान लेकर भाग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *