जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट घोषणा पर सर्वत्र खुशी का माहौल है। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के घाट गेट पर लोगों ने इस खुशी के माहौल को सेलिब्रेट करते हुए अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक रफीक खान के नेतृत्व में आतिशबाजी की। मुकेश भाटिया ने बताया कि बड़ी तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। विधायक रफीक खान ने बजट को अब तक का ऐतिहासिक बजट बताया।
