Headlines

राजस्थान के इतिहास का सबसे शानदार बजट- पुष्पेंद्र भारद्वाज

WhatsApp Image 2022 02 23 at 19.52.22 e1645626787359

जयपुर। सांगानेर से कांग्रेस प्रत्यासी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजस्थान के इतिहास का सबसे शानदार बजट – राज्य सरकार द्वारा आज का बजट आम आदमी, गरीब और किसानों का बजट बताया तथा कहा कि इसमें समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है । राज्य में राजकीय सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू करके प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। साथ ही आम आदमी को चिरंजीवी योजना में इलाज की राशि 5 लाख से बढ़कर रु 10 लाख की है। सस्ती बिजली, पानी एवं सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं पर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय जननायक ने प्रदेश की जनता के हित में लिए हैंl

उन्होंने ऐतिहासिक बजट देने पर मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत आभार एवं प्रदेशवासियो को बधाई दी हैं।
भारद्वाज ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र को एक और सरकारी गर्ल्स कॉलेज देने के लिए भी मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *