Headlines

रोडवेज कर्मियों ने सातवें वेतनमान का लाभ देने पर मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री का जताया आभार

रोडवेज कर्मियों ने सातवें वेतनमान का लाभ देने पर मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री का जताया आभार

जयपुर: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिये जाने की घोषणा बजट में किये जाने पर आरएसआरटीसी आफिसर्स एसोसिऐशन ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा आज बजट भाषण-2022-23 में रोडवेज कर्मियो को राज्य सरकार के अनुरूप सातवां वेतनमान दिये जाने की घोषणा कर एसोसिऐशन के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं परिवहन) अभय कुमार एवं प्रमुख शासन सचिव (वित्त) अखिल अरोरा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एसोसिऐशन के प्रतिनिधि मण्डल में सुधीर भाटी, महासचिव, सुभाष गुप्ता कोषाध्यक्ष, दीपक खण्डेलवाल उपाध्यक्ष एवं ललित शर्मा समन्वयक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *