Headlines

RAS भर्ती 2021: हाईकोर्ट पहुंची RPSC, अपील दायर की

जयपुर : 25 और 26 फरवरी को होने वाली RAS मुख्य परीक्षा पर आए संकट को टालने के लिए RPSC ने आज राजस्थान हाईकोर्ट में अपील दायर की है और इस अपील पर आज ही सुनवाई करने की गुहार भी लगाई है। आज दोपहर 2 बजे चीफ जस्टिस अकील कुरैशी की खंडपीठ में सुनवाई होगी। सरकार ने अपना पक्ष रखा है चूंकि दो दिन बाद मुख्य परीक्षा होनी है ऐसे में कोर्ट को तत्काल सुनवाई करते हुए एकल पीठ के आदेश पर रोक लगानी चाहिए। ताकि परीक्षाओं को तय समय पर कराया जा सके।

RPSC की तरह से महाअधिवक्ता एमएस सिंघवी और आरपीएएसी के स्टैंडिग काउंसिम एमएफ बेग ने खंडपीठ में अपील दायर कर कहा कि कोर्ट खुद एक्सपर्ट बनकर प्रश्नों के उत्तर नहीं बदल सकती और किसी प्रश्न को डिलिट करने के आदेश भी नहीं दे सकती है। वहीं राज्य सरकार ने मुख्य परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली है और भर्तियों की प्रक्रिया समय पर पूरा करना जरुरी है। ऐसे में एकल पीठ के आदेश के पर रोक लगानी चाहिए।

दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट की एकल पीठ ने मंगलवार को कुछ प्रश्नों के उत्तरों पर अभ्यर्थियों की आपत्ति को सही मानते हुए 17 नवम्बर को जारी परिणाम रद्द कर दिया था। कोर्ट ने आरपीएएसी को चार प्रश्नों को एक्सपर्ट कमेटी को भेजते हुए और एक प्रश्न डिलिट करते हुए और एक प्रश्न का उत्तर बदलते हुए नए सिरे से परिणाम जारी करने के आदेश दिए थे। एकल पीट के आदेश के बाद 25 व 26 को होनी वाली मुख्य परीक्षा स्थिगित होना लगभग तय हो गया था। ऐसे में राज्य सरकार ने बुधवार को ही खंडपीठ में अपील दायर करते हुए आज ही इस पर सुनवाई करने की गुहार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *