Headlines

ब्राह्मणों ने पायलट को फूलों से लादा, विप्र कल्याण बोर्ड के लिए जताया आभार

पायलट

जयपुर। विप्र कल्याण बोर्ड के गठन को कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में शामिल कर बोर्ड गठन का मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका अदा करने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का आज 51 किलो की फूलमाला पहना अभिनंदन किया गया। विप्र कल्याण बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष महेश शर्मा ने सरकार में इस मनोनयन के लिए भी आभार प्रकट किया। इस दौरान बंगला नंबर 11 भगवान परशुराम के नारों से गूंज उठा।

पायलटविप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह कान्सेप्ट सचिन पायलट जी का ही था । उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष काल मे ही इसे जन घोषणा पत्र में शामिल किया था। शर्मा के साथ कई ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी भी थे। उन्होंने भी विप्र कल्याण के लिए की गई इस पहल के लिए पायलट का आभार प्रकट किया। ब्राह्मण नेताओ ने अभार जताते हुए कहा कि आपकी सोच और पहल से ही गठन संभव हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *