नई दिल्ली : यूक्रेन में जारी तनाव को देखते हुए चार अन्य उड़ाने ऑपरेट की जाएंगी। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, कीव से दिल्ली के लिए चार उड़ानें 25 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च, 2022 को ऑपरेट की जाएंगी। इस बीच मंगलवार सुबह एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट यूक्रेन रवाना की गई है। यूक्रेन के खार्किव से 256 भारतीय छात्र देश लौटेंगे। फ्लाइट आज रात 10.15 बजे देश लौट आएगी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट ड्रीमलाइनर B-787 यूक्रेन भेजी गई है और इसकी क्षमता 200 यात्रियों की है।
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव भारत ने पहले ही अपने नागरिकों को वहां से वापस लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट्स का ऐलान कर दिया था। रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है। रूस के इस कदम पर भारत ने चिंता जाहिर की है। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में भारत के रिप्रेजेंटेटिव टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन और उसके सीमावर्ती इलाकों में 20 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं, इनमें स्टूडेंट भी शामिल हैं। तिरुमूर्ति ने कहा कि इन भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है।
