Headlines

बेनीवाल ने डीडवाना प्रकरण में एक पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक दोनों को लपेटा, उठाई त्वरित जांच की मांग

बेनीवाल

जयपुर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिले के डीडवाना क्षेत्र की निर्भया के परिजनों को त्वरित न्याय दिलवाने के लिए मामले में उच्च स्तरीय अनुसंधान करने,आर्थिक पैकेज देने व डीडवाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस कार्मिकों की भूमिका की जांच करके उनके विरुद्ध भी कार्यवाही करने की मांग की।

सांसद ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि पुलिस के मामला संज्ञान में आने के बावजूद ढिलाई बरती गई और दरिंदगी की शिकार हुई । महिला तड़पती रही तथा जिंदगी और मृत्यु के मध्य संघर्ष करते-करते आखिर अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई। बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस दलित हितों के संरक्षण का केवल ढोंग करती है । सांसद ने कहा राजस्थान बदनामी का दौर झेल रहा है। आज एक के बाद एक जघन्य अपराध राज्य में कारित हो रहे है और वसुंधरा-गहलोत के आपसी गठजोड़ से राजस्थान में अपराध बढ़े है ।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीडवाना से संबंध रखने वाले तथा पूर्व की भाजपा सरकार में एक मंत्री रहे नेता और वर्तमान सत्ताधारी दल के नेता आरोपियों को बचा रहे है। इससे ज्यादा दुर्भाग्य क्या हो सकता है जब बलात्कार करने वाले आरोपियों को बचाने के लिए डीडवाना में भाजपा व कांग्रेस ने पुन गठबंधन कर लिया और भाजपा के पूर्व मंत्री आरोपियों को बचाने के लिए सीएम के यहां बात कर रहे है ।

रविवार को जायेंगे रालोपा के विधायक – सांसद बेनीवाल के निर्देशों के बाद 20 फरवरी को आरएलपी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल व मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी नागौर जिले की डीडवाना क्षेत्र की निर्भया के परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए उपखंड अधिकारी कार्यालय डीडवाना के सामने चल रहे धरने में शामिल होंगे साथ ही #पालोट गांव में पीड़ित परिवार से मिलेंगे। ,सांसद ने कहा समय रहते सरकार ने संवेदनशीलता नही दिखाई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *