नसीराबाद आर्मी कैम्प की खुफिया जानकारी देने के मामले में पाक जासूस गिरफ्तार

नसीराबाद

जयपुर : नसीराबाद स्थित आर्मी कैंप की जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आईबी को खुफिया एजेंसी से जानकारी मिली थी कि किशनगढ अजमेर का रहने वाला मोहम्मद युनूस पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियो के सम्पर्क में है। पिछले कई समय से वह उनके लिये काम भी कर रहा है।जिसके बाद इंटेलीजेंस ने मोहम्मद युनूस पर निगरानी करना शुरू कर दिया। निगरानी के दौरान आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध पाई जाने पर आरोपी को हिरासत में लेकर जयपुर मुख्यालय में पूछताछ की गई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

लम्बे समय से था पाक एजेंसियों से संपर्क

पूछताछ में मोहम्मद यूनूस ने बताया कि लम्बे समय से वह पाक एजेंसियों से संपर्क में था। पाक हैंडलिंग अफसरों को मोबाइल नम्बरों से वाट्सएप संचालन हेतु फर्जी सिम जारी करवाकर वाट्सएप ओटीपी एवं नसीराबाद स्थित आर्मी कैम्प की संवेदनशील गोपनीय सूचनायें वाट्सएप,चैट,वाइसकॉल वीडियोकॉल से देता था।आरोपी यूनूस इस काम के लिए पाक एजेंसियों से पैसा भी ले रहा था।

आईबी ने आरोपी का मोबाइल और लेपटॉप को जब्त कर उसकी जांच शुरू कर दी है। मोबाइल में नसीराबाद आर्मी कैम्प के कई फोटो और वीडियो के साथ-साथ आर्मी के मू्वमेंट को लेकर जानकारी पाक एजेंसियों के साथ साझा की गई है। आरोपी के बैंक खातों में भी पाक से पैसा आया है। मोहम्मद यूनूस को आज कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड में लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *