Headlines

ED ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को हिरासत में लिया, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई

1645167448620f43585e722

मुंबई: केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को हिरासत में ले लिया है। ठाणे जेल में बंद इकबाल कासकर को अपनी हिरासत में लेकर PMLA की अदालत में पेश करेगी। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इकबाल की संपत्ति और आमदनी की जांच करेगा। दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी अब तक 6 लोगों के जवाब दर्ज कर दो बिल्डरों को समन जारी कर चुकी है।

इससे पहले ईडी ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की कस्टडी के लिए कोर्ट में अप्लाई किया था। इकबाल साल 2017 से जबरन वसूली के मामले में जेल में है। ED ने छोटा शकील के साढ़ू सलीम फ़्रूट को आज फिर बुलाया है। ईडी को शक है कि डी कंपनी से जुड़े लोग वसूली, सेटलमेंट, और ड्रग्स के माध्यम से पैसे जमा करते हैं और उसका इस्तेमाल हवाला के जरिए आतंकी गतिविधि के लिए करते हैं। ईडी इनके मनी ट्रेल का पता लगा रही है। ईडी अभी तक मामले में सलीम फ्रूट सहित 5 से 6 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 3 से 4 और लोगों को समन किया गया है, लेकिन ईडी अभी उनके नाम नही बता रही है।

सूत्रों ने बताया कि ईडी को स्वतंत्र रूप से प्राप्त कुछ खुफिया जानकारी और वर्ष 1993 में मुंबई में हुए बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम के विरुद्ध राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े कुछ नेता भी एजेंसी के रडार पर हैं।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *