Headlines

यूपीएससी द्वारा 20 फरवरी को आयोजित दो परीक्षा के परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा

यूपीएससी द्वारा 20 फरवरी को आयोजित दो परीक्षा के परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा

जयपुर: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2021-22 की पालना के क्रम मे संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा 20.02.2022 को आयोजित Engineering Services (Pre.) Examination-2022 & Combined Geo- Scientist (Pre.) Examination-2022 के परीक्षार्थियों को साधारण एवं एक्सप्रेस बसों मे परीक्षा केन्द्र आने तथा वापस जाने के लिए निःशुल्क यात्रा प्रदान की गई है।

राजस्थान रोडवेज मुख्यालय से सभी मुख्य प्रबन्धको को पाबन्द किया गया है कि संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित Engineering Services (Pre.) Examination-2022 & Combined Geo- Scientist (Pre.) Examination-2022 परीक्षा के लिये दिनांक 20 फरवरी, 2022 को परीक्षार्थीयों को आने व जाने की सुविधा प्रवेश पत्र (Admit Card) के साथ फोटो युक्त आईडी के आधार पर एक दिवस पूर्व एवं परीक्षा के एक दिवस बाद के लिये निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करावें। परीक्षार्थी के गांव व शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने व वापिस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नही होने पर एक से अधिक कनेक्टींग बस का उपयोग कर सकेंगे।
परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, यात्रा के दौरान मास्क की पालना पूर्णरूप से करनी होगी। हैण्ड सेनीटाइजर साथ में रखने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *