Headlines

Punjab Election: हेलिकॉप्टर रोकने से भड़के चन्नी बोले- सीएम हूं, आतंकी नहीं; पीएम मोदी ने कहा- मुझे भी रोका था

हेलिकॉप्टर

चंडीगढ़ : पंजाब में पीएम मोदी के दौरे को लेकर नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। इस बार मामला सीएम चरणजीत चन्नी के हेलिकॉप्टर को लेकर है। चन्नी के हेलिकॉप्टर को पहले चंडीगढ़ और फिर सुजानपुर में उड़ान भरने से रोक दिया गया। सीएम चन्नी जालंधर जाना चाहते थे, जहां पीएम नरेंद्र मोदी की रैली थी। दो बार हेलिकॉप्टर रोके जाने के बाद सीएम ​​​​चन्नी भड़क गए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वजहों से मुझे प्रचार नहीं करने दिया जा रहा। मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं, कोई आतंकवादी नहीं।’

इधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जालंधर की रैली में इस विवाद का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि जब वे गुजरात के CM थे और उन्हें भाजपा ने PM उम्मीदवार बनाया था, तब पठानकोट से हिमाचल में प्रचार के जाते वक्त उनका हेलिकॉप्टर रोक दिया गया था। वजह थी- कांग्रेस के युवराज (राहुल गांधी) की रैली।

पीएम की सुरक्षा पर सियासत न हो

इस मामले में भाजपा नेताओं का कहना है कि यह PM की सुरक्षा का मामला है। CM को इस पर सियासत नहीं करनी चाहिए। इधर, CM चन्नी के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई, तो उन्हें सड़क मार्ग से ही जाना पड़ा। ​​​​​​​

गौरतलब है कि सोमवार सुबह चन्नी को हेलिकॉप्टर से होशियारपुर जाना था, जहां उन्हें राहुल गांधी की रैली में शामिल होना था। इसके लिए उन्हें चंडीगढ़ से उड़ान भरनी थी। हालांकि, PM के दौरे को लेकर पंजाब में नो फ्लाई जोन बनाया गया था, जिसके चलते चन्नी के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली। करीब एक घंटे तक हेलिकॉप्टर में बैठे रहने के बाद उन्हें घर लौटना पड़ा। CM​​​​​​​ चन्नी ने कहा कि उन्हें 11 बजे की इजाजत मिली थी, लेकिन ऐन मौके पर मना कर दिया गया। हालांकि अफसरों से बातचीत के बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से जाने की इजाजत दे दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *