Headlines

REET की CBI जांच की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान

REET

जयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं जयपुर ग्रामीण से सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने REET की परीक्षा की CBI जांच की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की तथा पहला पोस्टकार्ड पोस्ट किया। राज्यवर्धन सिंह ने अपने इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि REET परीक्षा में जिस तरह से धांधली हुई है। उसको लेकर हमारे विधायक विधानसभा में प्रोटेस्ट कर रहे हैं। उसी कड़ी में REET परीक्षा की CBI जांच की मांग को लेकर गांधीवादी तरीके से अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए यह पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है।

REET

उन्होंने अभिभावकों और बेरोजगार REET युवाओं से भी अपील की कि वे भी इस पोस्टकार्ड अभियान का हिस्सा बने और एक-एक पोस्टकार्ड REET परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुख्यमंंत्री के नाम पोस्ट करें। कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि यह हमारा एक तरीका है इसमें कोरोना प्रोटोकॉल की पालना भी हो रही है और ये सबसे उपयुक्त गांधीवादी तरीका भी है। REET की सीबीआई जांच होने पर ही हमारे युवाओं का भविष्य हम बचा सकते हैं।

कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि आमजन का दबाव पड़ा तभी सरकार ने REET लेवल 2 की परीक्षा रद्द की वरना पहले तो यह कहा जा रहा था कि केवल 300 लोगों तक ही यह REET का पेपर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लाखों नौजवानों के साथ न केवल REET बल्कि कई अन्य परीक्षाओं में धोखा हुआ है। इसलिए न्याय अभी अधूरा है। REET की CBI जांच होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *