Headlines

जयपुर के रामगंज इलाके में पथराव, 6 लोग घायल

पथराव

जयपुर : रामगंज इलाके के नवाबों के चौक में दुकान के बाहर ठेला लगाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। काफी देर तक हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। पथराव की खबर लगते ही रामंगज में व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पथराव में आस पास के कई घरों में शीशें टूट गए। पथराव की खबर लगते ही व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर मामला शांत कराया। सुरक्षा के लिए पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता मौके पर तैनात किया गया है। पथराव में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनका पुलिस ने मेडिकल कराया है।

डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने हुए थे। दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत कराया है। घायलों का इलाज कर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मौके पर शांति है ,लेकिन तनाव के चलते पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *