Headlines

भाजपा की मांग : REET पेपर लीक मामले की CBI जांच हो, 8 फरवरी को महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे देंगे धरना

REET

जयपुर। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि गहलोत सरकार ने यह फैसला लिया है कि हम REET लेवल 2 परीक्षा को निरस्त करते हैं और निरस्त करने के उपरान्त 62 हजार पदों पर भर्ती करने का काम करेंगे। गहलोत सरकार ने REET परीक्षा के संदर्भ में यह निर्णय लिया है, लेकिन भाजपा की यह मांग शुरूआत से है और अभी भी है और आगे भी रहेगी कि REET पेपर लीक मामले की जांच CBI से करवाई जाए। इस परीक्षा पेपर लीक मामले में जिनकी भी संदिग्ध भूमिका है, सभी की जांच होनी चाहिए और दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। इस मामले में सभी गुनहगार जेल जाने चाहिए, इसलिए REET के मामले की CBI से जांच कराना जरूरी है।

हमारी यह भी मांग है कि सरकार अपने निर्णय अनुसार REET के 62 हजार पदों की भर्ती जारी रखे, ताकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। REET पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किए गए आगामी कार्यक्रम यथावत हैं, जिसको लेकर 8 फरवरी को जयपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे भाजपा विधायकों का धरना होगा और 10 फरवरी को युवा मोर्चा का जेल भरो आंदोलन और अन्य सभी मोर्चो के आंदोलन यथावत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *