जयपुर। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी की ओर से ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर पेश की जाएगी। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के अधीन हैरीटेज नगर निगम का पार्षद दल ये चादर चढ़ाएगा। आज चार दरवाजा स्थित मौलाना जियाउद्दीन साहब की दरगाह से मंत्री डॉ. महेश जोशी की ओर से चढ़ाई जाने वाली चादर लेकर पार्षद और कार्यकर्ताओं का दल रवाना हुआ।
चादर रवाना करने से पहले डॉ. महेश जोशी ने चार दरवाजा स्थित मौलाना जियाउद्दीन साहब की दरगाह में की दुआ और अकीदत के फूल पेश किए। दरगाह गद्दीनशीन मौलाना साहब ने मंत्री डॉ महेश जोशी की दस्तारबंदी कराई। मंत्री डॉ. महेश जोशी की ओर से अजमेर वाले ख्वाजा साहब को चादर पेश कर देश प्रदेश में खुशहाली, अमन और तरक्की की दुआ की जाएगी।

