Headlines

चिकित्सा मंत्री का विवादित बयान- तंबाकू से कैंसर नहीं होता, मेरे गांव के लोग दिन भर खाते हैं

minister parsadi lal meena 1643966653

जयपुर: दुनियाभर में आज शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। कैंसर से लोगों को बचाने के लिए सरकार और अन्य सामाजिक संस्थान तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना ने एक्सपर्ट की थ्योरी को ही झुठला दिया है। मीणा का कहना है कि तंबाकू से कैंसर नहीं होता है। कैंसर दिवस पर मीडिया से बात करते हुए मीना ने कहा कि मेरे गांव में लोग दिन भर तंबाकू खाते हैं। कई साल से तंबाकू खाने के बाद भी उनको कुछ नहीं हुआ है। ये बात गलत है कि तुंबाकू से कैंसर होता है, यह किसी भी चीज से हो सकता है।

मीणा ने कहा- शहरों में कौन तंबाकू पीता है? उन्हें भी कैंसर हो जाता है। जो बीड़ी नहीं पीते, उनको भी कैंसर हो जाता है। यह तंबाकू और बीड़ी कैंसर का कारण नहीं है, किसी भी कारण से हो सकता है कैंसर। खान पान, रहन सहन से भी कैंसर हो जाता है।

कैंसर मरीजों की संख्या में 150 फीसदी इजाफा

डब्ल्यूएचओ के अनुसार कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन ही है। राज्य में हर साल 77 हजार से ज्यादा मौतें तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से हो रही हैं। कैंसर के 40 फीसदी मरीज ऐसे हैं जिन्होंने कभी न कभी तंबाकू का सेवन किया है। प्रदेश के अस्पतालों में कैंसर मरीजों की संख्या में करबी 150 फीसदी का इजाफा हुआ है। सवाई मानसिंह अस्पताल में एक साल में आने वाले करीब 36 हजार से अधिक कैंसर मरीजों में से 15 हजार को तंबाकू से ही यह बीमारी होना पाई गई है। इनमें से 5 हजार से अधिक की मौत भी हो जाती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *