Headlines

3 IAS को अतिरिक्त प्रभार

IAS

जयपुर। राज्य सरकार ने आज आदेश जारी कर तीन IAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक ओमप्रकाश बुनकर अपने कार्य के साथ अनुसूचित जाति व जनजाति, वित्त विकास, सहकारी निगम लिमिटेड जयपुर का अतिरिक्त कार्यप्रभार भी देखेंगे। इस पद पर कार्यरत रामवतार मीणा इस समय चुनाव में ऑब्र्जवर की ड्यूटी पर है। उनके लौटने तक यह कार्यप्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह राजस्व विभाग के संयुक्त शासन सचिव कन्हैयालाल स्वामी को प्रबंध निदेशक राजस्थान सहकारिता डेयरी फेडरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त कार्यप्रभार सौंपा गया है। उन्हें भी विश्राम मीणा के चुनाव ड्यूटी से लौटने तक यह जिम्मेदारी दी गई है। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में निदेशक श्रीमती कल्पना अग्रवाल को अग्रिम आदेशों तक सहायता विभाग में संयुक्त शासन सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *