Headlines

विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, कहा- भ्रष्टाचार का अड्डा बना प्रदेश, कांग्रेसी लूट-लूट कर खा रहे

दिलावर

जयपुर : भाजपा के प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर कांग्रेस पर हमलावर रहे है। इस बार दिलावर ने खान मंत्री प्रमोद जैन भाया को निशाना बनाते हुए वीडियो बयान जारी कर कहा कि प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और कांग्रेसी लूट-लूट कर खा रहे है। इतना ही नही आय से अधिक संपत्ति के मामले में ACB चालान पेश करने की बात करती है तो उसमें अनुमति नहीं देते। उसमें पैसे खा जाते हैं। रंगे हाथ पकड़े जाते हैं,उनमें अभियोजन स्वीकृति नहीं देते। उसमें भी पैसे खा जाते हैं।

विधायक दिलावर ने कहा कि खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, सीएम अशोक गहलोत के कमाऊपूत मंत्री है। भाया के कहने पर बारां में ACB की जांच रोक दी। हाल ही में ACB की टीम ने बारां नगर परिषद में छापा मारा था। करोड़ों के मामले पकड़े। ACB और आगे बढ़ती उससे पहले ही मंत्री प्रमोद भाया, सीएम गहलोत के पैरों में जाकर पड़ गए। जिसके बाद ACB की जांच टीम को ही बदल दिया गया। और जांच को रोक दिया। ऐसा लगता है मंत्री प्रमोद भाया ने करोड़ों रुपए पहुंचाए है। इसलिए बारां में जांच नहीं हो रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *