Headlines

राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने की मुख्य सचिव उषा शर्मा से शिष्टाचार भेंट

राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने की मुख्य सचिव उषा शर्मा से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली: राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने राजस्थान की नई मुख्य सचिव उषा शर्मा से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें प्रदेश की प्रशासनिक मुखिया बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

श्रीवास्तव ने मंगलवार को जयपुर में सीएस शर्मा से उनके जयपुर शासन सचिवालय स्थित कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान कैडर की 1985 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी उषा शर्मा ने सोमवार को पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य से अपने इस नए पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे नई दिल्ली में केन्द्रीय युवा मंत्रालय की सचिव थी। वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी की निकटतम रिश्तेदार है।वे राज्य की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनी है।इससे पूर्व कुशल सिंह प्रदेश की पहली मुख्य सचिव रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *