Headlines

REET भर्ती परीक्षा : पेपर लीक के बाद अब एडमिट कार्ड में धांधली, SOG जाँच में जुटी

REET

जयपुर : REET भर्ती परीक्षा में हो रहे नए खुलासो के तहत लेवल-2 के बाद अब लेवल-1 में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जोधपुर के बालकिशन नाम के अभ्यर्थी ने लेवल-1 के लिए 6 आवेदन किए थे। सभी को सही मानते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बालकिशन को 6 प्रवेश पत्र जारी कर दिए थे। अब इस पूरी प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, 34 साल के बालकिशन के इन सभी आवेदन में फोटो और मोबाइल नंबर अलग-अलग और माता-पिता का नाम व बाल किशन की उम्र एक ही है। जबकि बोर्ड के नियम के अनुसार एक अभ्यर्थी के एक से ज्यादा आवेदन होने पर उन्हें निरस्त कर उसका सिर्फ एक ही आवेदन मान्य होता है।

leval 1 1643744308 leval 2 1643744293 leval 3 1643744273

बालकृष्ण के मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ऐसा नहीं किया। बालकिशन को जयपुर के ही लॉ कॉलेज में 6 आवेदन के आधार पर छह प्रवेश पत्र जारी कर दिए। ऐसे में लेवल-1 की परीक्षा भी अब SOG के दायरे में आ गई हैं।

leval 4 1643744256 leval 5 1643744241 leval 6 1643744226

REET के लेवल-1 और लेवल-2 का कोर्स लगभग एक जैसा ही होता है। इस वजह से बड़ी संख्या में तैयारी कर रहे अभ्यर्थी दोनों लेवल की परीक्षा भी देते हैं। बालकिशन ने भी REET के लेवल-1 में 6 आवेदन करने के बावजूद लेवल-2 में भी आवेदन किया। इसके बाद REET लेवल-1 में बाल किशन के 150 में से 132 नंबर आए हैं। लेवल-2 में बाल किशन 150 में से महज 32 नंबर ही हासिल कर पाया। जिस वजह से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और REET लेवल-1 भर्ती प्रक्रिया पर भी धांधली का आरोप लग रहा हैं।

4f806479 a7ca 40b1 a9e9 04c2f6c05ba9 1643745422 a1fdf07d b9c3 46d3 b3de 58087de231c1 1643745403

बालकिशन के प्रवेश- पत्र और पात्रता प्रमाण- पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब देखना होगा शिक्षा विभाग के आला अधिकारी और SOG की टीम इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *