Headlines

राजस्थान रोडवेज में प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को कैम्प लगाकर सर्विस बुक पूर्ण करवायी जाएगी 

रोडवेज

जयपुर: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में चालक, परिचालक एवं आर्टिजन पद के कार्मिकों का मुख्य कार्य वाहन संचालन के कारण कार्य समय व प्रशासनिक कार्यालय का समय भिन्न होने से सेवा सम्बन्धी समस्याओं के निस्तारण की अत्यधिक परेशानी को देखते हुये सभी ईकाईयों में प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को दोपहर 3.00 बजे से रात 9.00 बजे तक कैम्प लगाकर सर्विस बुक पूर्ण करवायी जावेगी।

रोडवेज मुख्यालय से जारी आदेशानुसार 55 से 60 वर्ष आयु के कार्मिकों के लिए सर्विस रिकॉर्ड वेरिफिकेशन एण्ड कम्पलीशन स्कीम की शुरूआत की जा रही है जिसमें चालक, परिचालक एवं आर्टिजन पद के कार्मिकों की सेवा रिकॉर्ड सम्बन्धी समस्याओं के निवारण हेतु ैService Record and Completion Scheme यानि Serve and C-Scheme की शुरूआत की जा रही है। इसमें कार्मिको को उनकी सेवा पुस्तिका की जॉच, अनुशासनिक पत्रावली एवं सेवापुस्तिका का मिलान करवाया जावेगा। इसी कैम्प में कार्मिकों को सीपीएफ व जीपीएफ शेष की सूचना से भी अवगत कराया जावेगा एवं अपूर्ण सूचनाओं को आदतन करने सम्बन्धी कार्यवाही भी की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *