Headlines

शिक्षा विभाग ने आठवीं बोर्ड फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब स्टूडेंट्स 15 फरवरी तक भर सकेंगे फॉर्म

जयपुर : शिक्षा विभाग ने आठवीं बोर्ड के एग्जाम की लास्ट डेट बढ़ाते हुए अब 15 फरवरी कर दी है। देर शाम तक लास्ट डेट्स बढ़ाने के आदेश जारी हुए। अब पंद्रह फरवरी तक फार्म भरने की छूट दी गई है। शिक्षक संगठनों की मांग है कि इसे बढ़ाकर पंद्रह फरवरी करने की मांग की थी। माना जा रहा है कि स्कूल्स में अवकाश होने के कारण गार्जन को एग्जाम डेट्स की सूचना नहीं है। शहरी क्षेत्र में स्कूल दस फरवरी से ओपन होंगे।

आठवीं बोर्ड परीक्षा में इस साल राज्य के 62 हजार स्कूलों के करीब 13.50 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे, लेकिन अब तक करीब डेढ़ लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम फार्म ही नहीं भरे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग को इस एग्जाम की लास्ट डेट बढ़ानी पड़ रही है। दरअसल, स्कूल्स बंद होने के कारण अनेक स्टूडेंट्स को नहीं पता कि फार्म भरे जा रहे हैं। राज्य सरकार ने दस फरवरी से छठी से नौंवी तक की स्कूल्स खोलने के आदेश दिए हैं।

फिलहाल आठवीं बोर्ड एग्जाम की डेट तय नहीं

दरअसल, 8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट रविवार है। शनिवार तक लगभग 10.50 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था, जबकि सोमवार सुबह तक ये संख्या बारह लाख तक पहुंच गई। अब महज डेढ लाख स्टूडेंट्स के ही फार्म शेष रहे हैं। कोविड-19 के चलते फिलहाल आठवीं बोर्ड एग्जाम की डेट तय नहीं की गई है। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं की ओर से होने वाले इस एग्जाम की डेट्स माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के एग्जाम के साथ होती है। शिक्षा विभाग ने आठवीं बोर्ड के लिए कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया है।

शहरी क्षेत्र में आठवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए फिलहाल ऑफलाइन स्कूल बंद है। गृह विभाग की नई गाइडलाइन के मुताबिक अब शहरी क्षेत्र में छठी से 9वी क्लास के स्कूल 9 फरवरी तक बंद रहेंगे। पूर्व में यह स्कूल 30 जनवरी तक बंद थे।

आठवीं बोर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *