Headlines

औरंगाबाद में दो ट्रकों की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 9 की हालत गंभीर

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के औरंगाबाद के वैजापुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और 23 लोग घायल हुए हैं। यहां दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। इनमें से एक ट्रक पर कई यात्री सवार थे। घायलों में 9 की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा वैजापुर थाना क्षेत्र के शिवराई फाटा के पास तड़के 5 बजे के आसपास हुआ है। मृतकों की पहचान कविता अबासाहेब वडमोर (45), प्रज्ञा गौतम गायकवाड़ (17), मोनू दीपक वावले (8) और दो अन्य के रूप में हुई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को औरंगाबाद और नासिक रेफर कर दिया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक में सवार 25 से ज्यादा यात्री एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए औरंगाबाद से नासिक के लिए निकले थे।

ट्रकों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *