Headlines

त्रिकोणीय गठबंधन में सीटों का बंटवारा : 65 सीट पर लड़ेगी भाजपा, 37 पंजाब लोक कांग्रेस और 15 शिअद संयुक्त को

भाजपा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए त्रिकोणीय गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख 37 सीटों पर और शिअद-संयुक्त प्रमुख 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। नड्डा ने कहा कि पंजाब पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सुरक्षा एक बहुत छोटा सा मुद्दा है। यह चुनाव स्थिरता और सुरक्षा के लिए है। पंजाब को पटरी पर लाना हमारा मकसद है। नड्डा ने कहा कि 1984 के दंगों की जांच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एसआईटी का गठन किया है और आज आरोपी जेलों में हैं। हम पंजाब में ‘माफिया राज’ खत्म करेंगे।

पंजाब चुनाव के लिए त्रिकोणीय गठबंधन (भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त) ने सिखों को लेकर विशेष रणनीति बनाई है। चुनावी मंथन के बाद गठबंधन के सभी सहयोगियों ने तय किया है कि विधानसभा की कुल 117 सीटों में 70 पर सिख चेहरों को उतारा जाए। अकेले भारतीय जनता पार्टी ने ही 33 से 35 सिख चेहरों को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। गठबंधन के अन्य साथी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को भी इसी रणनीति पर उम्मीदवार उतारने की भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *