Headlines

फायरमैन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

फायरमैन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच 629 पदों के लिए 29 जनवरी को फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के 1 लाख 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। एग्जाम में अभ्यर्थियों को सवालों के साथ ही कड़ाके की सर्दी का भी सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह है सरकारी ओर से जारी गाइडलाइन। गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थी कोट, टाई, मफलर, जैकेट, जरकिन, ब्लेजर, पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे। ऐसे में अभ्यर्थी सर्दी से बचने के लिए सिर्फ शर्ट, बिना जेब वाली स्वेटर जिनमें बड़े बटन नहीं लगे हो वहीं पहन सकेंगे।

इसके साथ ही महिला अभ्यर्थी भी हेट, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगी। इस दौरान परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थियों को गर्म कपड़े उतार अपनी तलाशी भी देनी पड़ेगी। परीक्षा से 7 दिन पहले ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं। जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *