Headlines

मुंबई : ताड़देव इलाके में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों ने तोड़ा दम

mumbai 1642823371

मुंबई : मुंबई में शनिवार सुबह एक 20 मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में से दो बुजुर्ग हैं। वहीं, 15 लोग झुलस गए। इनमें 6 बुजुर्ग हैं। आग ताड़देव इलाके की इमारत कमला सोसायटी में लगी। बताया जा रहा है कि करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद इसे बुझा दिया गया। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अफसरों ने बताया कि नायर अस्पताल में 5, कस्तूरबा अस्पताल और भाटिया अस्पताल में एक-एक की मौत हुई।

मुंबई के डीसीपी, सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि आग 15वीं फ्लोर पर लगी और ऊपर की फ्लोर पर बढ़ती गई। सबसे ज्यादा 19वीं फ्लोर प्रभावित हुआ। मुंबई प्रशासन के मुताबिक, धुएं की वजह से राहत कर्मियों को अंदर पहुंचने में काफी दिक्कत आई। 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया। 15 लोगों को नायर, कस्तूरबा और भाटिया अस्पताल ले जाया गया। सभी का जनरल वार्ड में इलाज चल रहा है।

आग

इनके अलावा, 4 गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो का इलाज चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए 5 एंबुलेंस को तैनात किया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *