Headlines

सांसद हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर की माता देवकुमारीं साहिबा का निधन

देवकुमारीं साहिबा

नई दिल्ली/डूंगरपुर: राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर की माता महारानी श्रीमती देवकुमारीं साहिबा का आज शनिवार को प्रातः निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थी। उन्होंने शनिवार को सवेरे पोने सात बजे डूंगरपुर के उदय बिलास पेलेस में अन्तिम साँस ली।

श्रीमती देवकुमारीं साहिबा डूंगरपुर महारावल महिपाल सिंह की धर्मपत्नी और बीकानेर के महाराजा गंगासिंह जी की पोती थी। उनका जन्म एक जनवरी 1932 को बीकानेर राजघराने के महाराज कुँवर बिजेय सिंह के घर हुआ था।

श्रीमती देवकुमारीं साहिबा के देहावसान का समाचार सुन कर समस्त वागड़, मेवाड़ और बिकाणा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है । उनके निधन पर सांसद हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर को लगातार संवेदना सन्देश प्राप्त हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *