Headlines

गोवा चुनाव : BJP ने जारी की 34 उम्मीदवारों की लिस्ट, मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल को नहीं दिया टिकट

चुनाव

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का नाम शामिल नहीं है। वे पणजी सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह आटांसियो मोंसेराते को ही टिकट दिया है। गोवा में कुल 40 सीटें हैं यानी 6 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय होना बाकी है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। उन्होंने बताया कि पणजी से मौजूदा विधायक को ही टिकट दिया गया है। उत्पल पर्रिकर को दो ऑप्शन दिए गए थे। उनमें से एक उन्होंने पहले ही मना कर दिया। दूसरी सीट को लेकर चर्चा हो रही है। उम्मीद है कि वह मान जाएंगे। पर्रिकर परिवार हमारा परिवार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *