Headlines

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से, पहली बार अलग से पेश होगा कृषि बजट

बजट

जयपुर : प्रदेश की गहलोत सरकार का विधानसभा बजट सत्र इस बार 9 फरवरी से शुरू होगा। सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को अप्रूव्ड किया गया। जिसे राज्यपाल को भेजा जाएगा। राज्यपाल कलराज मिश्र विधानसभा बजट सत्र आहूत करने की आज्ञा जारी करेंगे। कैबिनेट बैठक में राजस्थान इंडस्ट्री एग्रो बोर्ड सहित करीब आधा दर्जन प्रस्तावों को भी अप्रूव्ड किया गया है। राज्य में पहली बार अलग कृषि बजट पेश होगा। जिसके लिए कृषि और वित्त विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।प्रदेश सरकार किसानों की आय़ को दोगुनी करने की तैयारियों के रूप में कृषि बजट को लेकर चल रही है। किसानों के कृषि बजट में कई तरह की रियायतें दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *