मुंबई : इंडियन नेवी डॉकयार्ड पर मंगलवार को युद्धपोत INS रणवीर के इंटरनल कम्पार्टमेंट में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जहाज पर तैनात 3 नेवी के जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हो गए हैं। हालांकि ब्लास्ट के तत्काल बाद आग को काबू कर लिया गया, जिससे जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इंडियन नेवी ऑफिशियल्स के मुताबिक, INS रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल डेप्लॉयमेंट पर निकला हुआ था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। ब्लास्ट के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसकी जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी तैनात किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
इंडियन नेवी के युद्धपोत INS रणवीर पर ब्लास्ट; 3 नेवी जवान शहीद
The Indian destroyer RANVIR (D 54) is pulled away from the pier at a Persian Gulf port. The ship is a Soviet Kashin II-class destroyer purchased by the Indian government.
